पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Priyanka Chopra To Celebrate New Year In Goa

गोवा में न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारी में प्रियंका चोपड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- प्रियंका चोपड़ा)
न्यू ईयर का जश्न एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा गोवा में मनाने की प्लानिंग कर रही हैं। यहां वो अपने परिवार और दोस्तों संग नए साल का स्वागत करेंगी। गौरतलब है कि दिसंबर का महीना आ गया है और ऐसे में स्टार्स ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की प्लानिंग शुरू कर दी है। एक प्लानिंग नए साल पर होने वाले प्रोग्राम्स में परफॉर्मेंस की है और दूसरी खुद की छुट्टियों की।
प्रियंका के अनुसार, ‘गोवा में मेरा एक घर है। यहां मैं अपने फ्रेंड्स और फैमिली के संग पार्टी की प्लानिंग कर रही हूं।’ प्रियंका से जब पूछा गया कि वो कितने दिन काम से और मुंबई से दूर रहेंगी तो उनका कहना था, ‘मैं 3 से 4 दिन गोवा में रहूंगी। बस, उससे ज्यादा तो मुझे छुट्टियां मिलती ही नहीं।’
हालांकि, प्रियंका किसी प्रोग्राम में परफॉर्मेंस दे रही हैं या नहीं इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।