पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Priyanka Sizzle Between Gunday In Her Cabaret Avatar

‘गुंडों’ के बीच प्रियंका कर रहीं कैबरे डांस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड में 'देसी गर्ल' के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा इस वर्ष सुपर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। वो भी डबल धमाल के साथ। जी हां, प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘गुंडे’ में आपको लीड रोल में तो नजर आएंगी, साथ ही इस फिल्म में वह आपको अपने कैबरे नंबर से भी दीवाना बनाएंगी।

वैसे, हाल ही में प्रियंका पर फिल्माए गए कैबरे सॉन्ग को भी लॉन्च कर दिया गया है। सॉन्ग के बोल हैं- 'अस्सलाम-ए-इश्कुम'। इस गाने में प्रियंका अपनी बोल्ड अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं।

कैबरे सॉन्ग में रणवीर और अर्जुन ने भी प्रियंका को सपोर्ट किया है। दोनों प्रियंका के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘गुंडे’ के इस गाने को मशहूर सिंगर बप्पी लाहिड़ी और नेहा भसीन ने गाया है, जबकि गाने के लिरिक्स हैं इरशाद कामिल के और संगीत है सोहेल सेन का।

फिल्म ‘गुंडे’ वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को रिलीज होगी। इस एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में रणवीर और अर्जुन, दोनों ही प्रियंका से इश्क फरमाते दिखेंगे।

वैसे, 2013 में जहां कैटरीना ने फिल्म ‘धूम-3’ के गानों ‘धूम मचा ले’ और ‘कमली’ में जोरदार डांस करके लोगों को अपनी अदाओं का जमकर दीवाना बनाया था। अब देखना होगा कि प्रियंका फिल्म ‘गुंडे’ में अपने कैबरे से कितनी वाहवाही बटोरती हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका ने हाल ही में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में ‘राम चाहे लीला’ नाम के मॉडर्न मुजरे पर डांस कर जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। प्रियंका का यह मॉर्डर्न मुजरा काफी बोल्ड था और जबरदस्त हिट रहा था।

आगे की स्लाइड्स तस्वीरों के जरिए देखिए फिल्म गुंडेंमें प्रियंका के कैबरे सॉन्ग की एक झलक।