जैसे-जैसे प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'जंजीर' पूरी होती जा रही है, वैसे-वैसे उनकी अपनी कजिन परिणीति से आमना-सामना होने की तारीख भी नजदीक आती जा रही है। दरअसल प्रियंका की फिल्म 'जंजीर' और परिणीति चोपड़ा की रोमांस कॉमेडी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' एक साथ रिलीज हो रही हैं।
ये दोनों फिल्में सितंबर के पहले सप्ताह में रिलीज होने जा रही हैं और प्रियंका नहीं चाह रही हैं कि उनकी फिल्म की उनकी कजिन की फिल्म से टक्कर हो जाए। साथ ही वो ये भी नहीं चाह रही हैं कि परिणीति की फिल्म की वजह से उनकी फिल्म पर कोई असर पड़े।
अपनी एक दोस्त से इस बारे में बात करते हुए प्रियंका ने ये स्वीकार भी किया है कि अब परिणीति उनके लिए एक बुरे सपने (the worst nightmare) की तरह साबित हो रहे हैं।
आगे की तस्वीरों पर क्लिक करके देखिए अब क्या होगा इस मामले में आगे और कैसे हुआ ये सब...