पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलकित की गलत लाइफ पार्टनर वाली बात पर सास का जवाब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पत्नी श्वेता रोहिरा से अलग हुए पुलकित सम्राट ने हाल ही में कह दिया कि उन्होंने गलत जीवनसाथी चुन लिया था। जाहिर है उनकी पत्नी के लिए ये अपमानजनक था।
अब तक और कोई इस पर नहीं बोला लेकिन श्वेता की मां काजल रोहिरा ने कहा, "मुझे नहीं पता एक सोलमेट की परिभाषा से पुलकित क्या समझते हैं। हर किसी के जेहन में परफेक्ट साथी का विचार अलग तरह का होता है।
शायद आपको पुलकित से पूछना चाहिए कि परफेक्ट सोलमेट की उनकी परिभाषा क्या है।’ काजल एक जानी-मानी टैरो कार्ड रीडर हैं। मर्यादित भाषा में उन्होंने पुलकित के गैर-जिम्मेदार भाषण की हवा निकाल दी।
उन्होंने ये भी कहा कि किसी भी कपल को ऐसे दौर में चुप रहना चाहिए। वे बोलीं, "ये पुलकित का फैसला है कि वे क्या बोलना चाहते हैं, और सिर्फ वे ही जवाब दे सकते हैं कि क्यों, कहां, क्या और कैसे हुआ?’
खबरें और भी हैं...