पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Raanjhanaa Director Announces His Second Production Venture

WOW! रांझणा के डायरेक्टर ने अपनी दूसरी फिल्म की घोषणा की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबईः लगता है आनंद एल राय प्रोडक्शन को लेकर थोड़े गंभीर हो गए हैं। थोड़ी लाइफ़, थोडा मैजिक, तनु वेड्स मनु और रांझणा जैसी फिल्मों का डायरेक्शन करने के बाद राय ने प्रोडक्शन को लेकर घोषणा की है कि वे 2011 में आई कंगना अभिनीत सुपरहिट फिल्म तनु वेड्स मनु की सीक्वल का निर्माण अपने बैनर के तले करेंगे।
अब खबर है कि तनु वेड्स मनु-2 की शूटिंग तो अभी शुरू भी नहीं हुई है और राय ने अपनी आगामी होम प्रोडक्शन फिल्म की भी घोषणा कर दी है। सूत्रों के मुताबिक यह एक रोमांटिक गैंगस्टर ड्रामा होगा। वहीं, राय का कहना है कि यह थ्रिलर एंगल के साथ एक रोमांटिक ड्रामा है और वे इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
जब राय से पूछा गया कि दर्शकों के बीच पहले तनु वेड्स मनु-2 आएगी या फिर रोमांटिक ड्रामा। इस पर राय ने साफ कर दिया कि तनु वेड्स मनु-2 की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है, जबकि रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होगी।
दिलचस्प बात यह है कि रांझणा डायरेक्टर नवदीप सिंह को इस फिल्म के लिए अनुबंधित किया गया है। राय का कहना है कि नवदीप एक शानदार कहानी के साथ मेरे पास आया था और मैं हमेशा नवदीप की टीम के लिए काम करना चाहता था।