पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rageshwari Loomba Ties The Knot With Sudhanshu Swaroop

सिंगर रागेश्वरी की शादी में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स, देखिए तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. सिंगर और एक्ट्रेस रागेश्वरी लुम्बा ने शादी कर ली है। उन्होंने यूके के बैरिस्टर सुधांशु स्वरुप को अपना हमसफ़र बनाया है।

रागेश्वरी और सुधांशु ने हिंदू रीति-रिवाजों से अपने परिवार और करीबियों के बीच 27 जनवरी को शादी की। इस शादी में बॉलीवुड से जुड़े कुछ सेलेब्स भी पहुंचे और रागेश्वरी-सुधांशु को उनकी शादी पर ढेरों बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जूही चावला, सुष्मिता सेन, पूजा बेदी, राजू हिरानी, कृषिका लुल्ला, पुनीत इस्सर आदि कई सेलेब्स इस वेडिंग का हिस्सा बने।

रागेश्वरी ने फेमस डिज़ाइनर नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रागेश्वरी और सुधांशु की मुलाकात उनके पेरेंट्स ने कराई थी। इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए और फिर दोस्ती शादी में बदल गई। शादी के बाद रागेश्वरी लंदन ही शिफ्ट हो जाएंगी।

उन्होंने 90 के दशक में आई 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' और 'आंखें' जैसी फिल्मों में काम किया था। बॉलीवुड में रागेश्वरी का करियर कुछ खास नहीं चल पाया और उन्होंने सिंगिंग की ओर अपना रुख कर कुछ एल्बम्स निकाले।

आगे स्लाइड शो में देखिए रागेश्वरी की शादी की तस्वीरें :