पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rahul Bhat Kept Surprise Birthday Party For Sudhir Mishra At His House

राहुल भट्ट ने सुधीर मिश्रा के बर्थडे पर दी सरप्राइज पार्टी, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड अभिनेता और फिटनेस ट्रेनर राहुल भट्ट हाल ही में इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर सुधीर मिश्रा के लिए उनके जन्मदिन पर एक सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया। ये पार्टी राहुल ने मुंबई में अंधेरी स्थित अपने घर पर रखी थी।
इस पार्टी में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के ही अपने कुछ खास दोस्तों और सुधीर के कुछ करीबी दोस्तों को आमंत्रित किया था। पार्टी का पूरा आयोजन राहुल भट्ट और उनकी पत्नी सारिका शर्मा की तरफ से किया गया था।
पार्टी में टी.पी. अग्रवाल, सतीश कौशिक, आदेश श्रीवास्तव, विनीत कुमार सिंह, अर्जन बाजवा, विपिन शर्मा, अदिति राव हैदरी, हुमा कुरैशी, रूमी जाफरी, शेखर कपूर, स्वानंद किरकिरे और सौरभ शुक्ला वगैरह मौजूद थे।
तो आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और देखिए सुधीर मिश्रा के लिए आयोजित की गई सरप्राइज पार्टी की तस्वीरें...