मुंबई. एक्ट्रेस असिन और उनके बिजनेसमैन पति राहुल शर्मा ने शादी के बाद पहला वेलेन्टाइन-डे मनाया। इस मौके को खास बनाने के लिए राहुल ने अपने घर को फूल, पत्ती और मोमबत्तियों से सजाया। असिन ने इसका एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बताया जा रहा है कि घर की इस शानदार सजावट से राहुल पत्नी असिन को सरप्राइज करना चाहते थे। वहीं, असिन इसे सबसे अच्छा वेलेन्टाइन-डे मान रही हैं। बीच किनारे हुआ राहुल और असिन का सेलिब्रेशन...
असिन ने इंस्टाग्राम पर वेलेन्टाइन सेलिब्रेशन की कुछ और फोटोज और वीडियो भी शेयर किए हैं, जो किसी बीच के हैं। इनमें असिन की राहुल के साथ एक सेल्फी भी है, जिसके साथ लिखा है, "Happy Valentine's Day All!"