फोटो: फिल्म 'मुंबई कैन डांस साला' के म्यूजिक लॉन्च के मौके पर एक लड़की स्टेज पर चढ़ आई और उसने डायरेक्टर को थप्पड़ मार दिया। राखी भी वहां मौजूद थीं।
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और आइटम गर्ल
राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म 'मुंबई कैन डांस साला' के म्यूजिक लॉन्च के मौके पर गुरुवार को राखी की दोस्त ने डायरेक्टर सचिंदर शर्मा को थप्पड़ मार दिया। लड़की का आरोप है कि फिल्म के डायरेक्टर ने रोल देने के बदले उसके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया।
म्यूजिक लॉन्च का कार्यक्रम सामान्य रूप से चल रहा था कि तभी राखी की दोस्त स्टेज पर चढ़ आई और उसने डायरेक्टर को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद डायरेक्टर और लड़की में धक्का-मुक्की भी हुई। आयोजकों और फिल्म से जुड़े लोगों के साथ स्टेज से लेकर बाहर आने तक हाथापाई और मारपीट होती रही। बाद में राखी अपनी दोस्त को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची और डायरेक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ और कास्टिंग काउच की शिकायत दर्ज कराई। मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। घटना के बाद डायरेक्टर सचिंदर शर्मा की पत्नी मधु शर्मा ने भी राखी सावंत की दोस्त के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सचिंदर शर्मा ने आरोप लगाया कि राखी सावंत और उनकी दोस्त सिर्फ लोकप्रियता पाने के लिए इस मामले को तूल दे रही हैं और उन पर लगे आरोप झूठे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित फोटोज...