पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बॉलीवुड से उठ गई रामू की दुकान, हालत ऐसी कि फोन भी नहीं उठा रहे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
'सत्या-2' के भी सुपरफ्लॉप होने के बाद फिल्म निर्माता और निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने अपने मुंबई ऑफिस का कारोबार बंद कर दिया है। औपचारिकता के लिए दफ्तर बचा है। वे हैदराबाद लौट गए हैं और वहीं से फिल्म बना रहे हैं। अब उनकी वापसी बहुत मुश्किल होगी। उन्हें बॉलीवुड में 15 करोड़ का कर्ज भी चुकाना है।
रामगोपाल वर्मा की 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्या-2' सुपरफ्लॉप रही और फाइनली बॉलीवुड से उनकी दुकान उठ गई है। निर्माता-निर्देशक के बीच हुई लड़ाइयों के चलते फिल्म मुश्किल से रिलीज हो सकी। प्रमोशन तो दूर की बात रामू ने ये घोषणा भी अचानक ही की थी कि फिल्म रिलीज हो रही है।
उसे स्क्रीन्स तो मिलीं पर बिजनेस नहीं हुआ। प्रिंट व प्रचार सहित फिल्म की लागत 10 करोड़ थी लेकिन ऑल इंडिया बिजनेस महज 2 करोड़ का रहा। तीसरे ही दिन फिल्म देश भर के प्रमुख सेंटर्स से बाहर भी हो गई।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए 'सत्या 2' के फ्लॉप होने के बाद क्या हो गई रामू की हैसियत, उनका फोन भी नहीं उठा रहे लोग...