मुंबईः बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करन जौहर ने जब से 1989 में आई सुपरहिट फिल्म राम-लखन कीरीमेक बनाने की घोषणा कि है, तब से इसकी स्टारकास्ट को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।
आखिर कौन हैं वो सितारे जो जैकी श्राफ और अनिल कपूर द्वारा निभाए गए राम-लखन के किरदार को प्ले करेंगे। ऐसे में कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन हम आपको बता दे कि रणवीर कपूर का नाम लखन के किरदार के लिए लगभग फाइनल हो चुका है।
दरअसल, इस रीमेक फिल्म के प्रोड्यूसर करन जौहर और फिल्म को डायरेक्टर
रोहित शेट्टी हैं। दोनों की ही पसंद
दीपिका पादुकोण हैं। उल्लेखनीय है कि दीपिका रोहित के साथ सुपरहिट फिल्म '
चेन्नई एक्सप्रेस' में काम कर चुकी हैं और करन के प्रोडक्शन हाउस में बनी 'ये जवानी है दीवानी' में भी नजर आई थीं।