अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में
रणबीर कपूर जॉनी बलराज नाम के बॉक्सर व गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं जो रोज़ी नाम की सिंगर से जुनून की हद तक प्यार करता है।
फिल्म में इन किरदारों के लिपलॉक का भी बोल्ड दृश्य है जिसे इन दोनों एक्टर्स पर फिल्माया गया है। हालांकि िनजी जीवन में ये दोनों अदाकार रिश्ते में हैं लेकिन फिर भी फिल्म में उन्होंने ऐसा दृश्य दिया है। फिल्म से जुड़े सूत्र ने इसकी पुष्टि की।
उसके मुताबिक, "फिल्म के जल्द आने वाले प्रोमो से ये स्पष्ट हो जाएगा। इनकी ऐसी कैमिस्ट्री देखकर ही तो करण जौहर ने इन्हें अपनी आने वाली फिल्म (ऐ दिल है मुश्किल) में साइन कर लिया। रणबीर-अनुष्का बेहद पेशेवर लोग हैं और उन्हें पता था कि ये सीन फिल्म के लिए जरूरी है।
उन्होंने अपने गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड द्वारा आपत्ति करने की बात भी नहीं की।’ वैसे रणबीर की प्रेमिका
कैटरीना कैफ ने भी हाल ही में
कश्मीर में अभिषेक कपूर की फिल्म "फितूर’ में
आदित्य रॉय कपूर के साथ ऐसा ही दृश्य फिल्माया।