मुंबई. पता नहीं एक्टर अर्जुन रामपाल रियल लाइफ में ऐसा करें कि नहीं, लेकिन रील लाइफ में वो जल्द ही फिल्म डायरेक्टर के रूप में नजर आएंगे। अर्जुन अपनी नई फिल्म में रणबीर कपूर को डायरेक्ट करते दिखेंगे।
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, ‘फिल्म रॉय में अर्जुन सफल फिल्म डायरेक्टर बने हैं। अर्जुन अपने प्रोजेक्ट में काम करने के लिए हीरो के तौर पर रणबीर कपूर को साइन करते हैं। रॉय यानी रणबीर कपूर पर डायरेक्टर दो फिल्में बनाता है।’
हालांकि, फिल्म में रणबीर कपूर की भूमिका को अभी गुप्त रखा गया है, लेकिन लगता है कि फिल्म का मुख्य पात्र रॉय एक चोर है। फिल्म में रणबीर कारों का पीछा करते, बुलेट चलाते नजर आते हैं, लेकिन फिर भी पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाती।
डायरेक्टर विक्रांत सिंह की ये फिल्म रोमांटिक थ्रिलर है जिसे भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के डबल रोल हैं, जो अर्जुन रामपाल और रणबीर कपूर, दोनों से रोमांस करती नजर आएंगी।