बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने हाल ही में मीडिया के सामने एक बात कही कि जब इम्तियाज अली ने उनके साथ काम करने की इच्छा जताई थी, तो उन्हें लगा कि इम्तियाज मजाक कर रहे हैं। इम्तियाज ने खुद रणदीप से कहा था कि वो 'हाईवे' में उनके साथ काम करना चाहते हैं। 37 वर्षीय हुड्डा इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं।
वैसे बाद में जब रणदीप से इम्तियाज के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इम्तियाज बिल्कुल सूफी आर्टिस्ट की तरह हैं। हालांकि, दिल से वो एक स्कूली बच्चे की तरह हैं जिनके साथ आप हमेशा सेफ महसूस करते हैं।
इम्तियाज अली के प्रोडक्शन हाउस विंडो सीट फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस हुई और साजिद नाडियावाला द्वारा प्रेजेंट की जा रही ये फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने जा रही हैं। रणदीप का जन्म हरियाणा में हुआ है और फिल्म में उनके किरदार को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वो इस रोल के लिए परफेक्ट च्वाइस हैं। अब देखना ये है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।
अगली स्लाइड: संजय लीला भंसाली और इस्माइल दरबार में हुई सुलह