पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rani Mukerjee And Aditya Chopra’s Wedding Venue

LEAKED: वैलेन्टाइन डे पर शादी करेंगे आदित्य-रानी, जानें क्या है वेन्यू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और फेमस डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा का पिछले काफी महीनों से मीडिया के साथ लुका-छिपी का खेल चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये फेमस सेलेब्स रिलेशनशिप में हैं और जल्दी ही शादी करने वाले हैं।
हालांकि, दोनों में से किसी ने भी मीडिया के सामने अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा है, लेकिन अब इनके बारे में जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उससे लग रहा है कि इनका रिश्ता जल्दी ही सबके सामने आने वाला है। बताया जा रहा है कि ये दोनों ने फरवरी में अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।
खास बात ये है कि इन्होंने अपनी शादी के लिए जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को वेन्यू के तौर पर चुना है और ये बात मीडिया में लीक हो गई है। ये चर्चा भी जोरों पर है कि ये वैलेन्टाइन डे के दिन एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे।
इस पैकेज के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं इनके रिलेशनशिप के बारे में और इनकी शादी की प्लानिंग के बारे में और भी बहुत कुछ। तो आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और जानिए इस बारे में काफी कुछ...