पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेकाम बैठे रणवीर शौरी बेटे को दे रहे वक्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. कोंकणा सेन शर्मा से अलगाव के बाद रणवीर शौरी अपने कॅरिअर को दोबारा से स्थापित करने में जुटे हैं। कोंकणा फिल्म निर्देशन में जुट गई हैं। लेकिन शौरी के पास फिलहाल कोई खास प्रोजेक्ट नहीं है और न ही वे कोंकणा की फिल्म में भूमिका करना चाहते हैं।
इन दिनों ज्यादा समय वे अपने बेटे के साथ बिता रहे हैं। रणवीर कहते हैं ‘इस समय मेरी जिंदगी में सिर्फ दो चीजें महत्वपूर्ण हैं। पहली यह कि मैं अपने कॅरिअर को नई दिशा देना चाहता हूं।
दूसरा यह कि अपने बेटे हारून की परवरिश में पूरा योगदान दूं। हम अलग हुए हैं, लेकिन हारून की परवरिश की जिम्मेदारी दोनों की है। मैं उसको स्कूल से लेने जाता हूं।
इसे मेरा फेवरेट काम भी कह सकते हैं। उसकी छोटी-छोटी बातें मुझे खुशी देती हैं। उसके साथ वक्त बिताना मुझे पसंद है। वो मुझे प्यार से बाबा पापू और अबु बाबू कहता है।’
खबरें और भी हैं...