पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रणबीर कपूर की राह पर रणवीर सिंह!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विज्ञापनजगत में इन दोनों की तुलना शुरू हो गई है। ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि रणवीर सिंह, रणबीर कपूर के नक्शे पर चल रहे हैं। कैसे? दरअसल रणबीर जब भी किसी ब्रांड से जुड़ते हैं तो उसके हर पहलू पर पैनी नज़र रखते हैं। मसलन ब्रांड में उनका लुक कैसा हो?

इधर, रणवीर ने भी लंबे समय बाद एड वर्ल्ड में एंट्री ली कंडोम के एड से। फिर वे फूड चिप्स ब्रांड के लिए रणवीर चिंग बन गए। आगे के प्रस्तावों पर भी खूब सोच-विचार कर रहे हैं।
गर्लफ्रेंड दीपिका से राय ले रहे हैं। एड डायरेक्टर और अपने लुक का चुनाव भी खुद कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे जल्द ही रणबीर की जगह ले सकते हैं।