इस साल की शुरुआत में
दीपिका पादुकोण ने एक ट्वीट करके मानसिक रोगों को सपोर्ट किया था। इसके बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया कि एक साल तक वे खुद डिप्रेशन मंे रहीं और मेडीकेशन का सहारा लिया।
दीपिका के इस खुलासे पर उनकी बहुत सराहना हुई कि उन्होंने दबा-छुपाकर रखने वाली बातों को सार्वजनिक किया ताकि डिप्रेशन से ग्रसित लोग प्रेरणा लें और उससे बाहर निकलें। लेकिन उनके अचानक डिप्रेशन पर बोलने को लेकर जिज्ञासा बनी रही।
अब पता चला है कि इसके पीछे
रणवीर सिंह हैं। पिछले साल रणवीर के खास दोस्त ने सुसाइड की थी, जिसके बाद से वे आहत हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि उसने
फेसबुक पर ऐसा करने से पहले पोस्ट किया था, लेकिन समय रहते उसे बचाया न जा सका।
इधर, रणवीर दिल की बात खुलकर नहीं कहते तो दीपिका ने अपने बारे में बताकर उन्हें दिलासा दी ह