मुंबईः जब से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने 1989 में आई सुपरहिट फिल्म 'राम-लखन' की रीमेक बनाने की घोषणा की है, तभी से यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि राम-लखन का किरदार इस बार कौन अदा करेगा। सूत्रों के मुताबिक,
रणबीर कपूर या
अर्जुन कपूर में से किसी एक को लखन के किरदार के लिए फाइनल कर लिया है, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि रामलीला (गोलियो की रासलीला) एक्टर रनवीर सिंह भी लखन के किरदार को पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
ऐसी चर्चा है कि रनवीर अपने दोस्तों से कह चुके हैं कि वे लखन के रोल को करने के लिए काफी बेताब हैं। उन्होंने इस सिलसिले में फिल्म के डायरेक्टर
रोहित शेट्टी से भी मुलाकात की और इस मेगा प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की इच्छा व्यक्त की। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए रनवीर ने कहा भी कि अगर उन्हें यह भूमिका करने का ऑफर मिलता हैं तो वह जरूर करना चाहेंगे।
बहरहाल, 1989 में आई राम-लखन में शरारती लखन का किरदार सुपरस्टार अनिल कपूर ने निभाया था और इसकी रीमेक में रनवीर सिंह सही च्वॉइस हो सकते हैं।