(रणवीर सिंह: पहली तस्वीर में दोस्त से मिलते और दूसरी तस्वीर में अली जाफर के साथ)
मुंबई: रणबीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के कामयाब अभिनेताओं में होने लगी है। वो तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन कई मौके पर वो अपने फैन्स को हरकतों से सरप्राइज कर देते हैं। हालांकि, वो इस तरह से फैन्स को खुश करना चाहते हैं।
रविवार, 7 दिसंबर की रात रणवीर ने मुंबई में ही आउटिंग की। वो इस दौरान अपने पुराने दोस्त से मिले। जब उनकी दोस्त से मुलाकात हुए तो वो इतने खुश हो गए कि अजीबोगरीब हरकतें करने लगे। दोस्त से मुलाकात का अंदाज भी उनका निराला था। दरअसल, रणवीर दोस्त से मुलाकात के वक्त उनके ऊपर ही चढ़ गए। दोस्त ने मुश्किल से खुद को संभाला।
वैसे ये पहला मौका नहीं है जब रणवीर ने इस तरह से दोस्तों से मुलाकात की हो, बल्कि कई इवेंट, पार्टी और स्क्रीनिंग के दौरान भी वो कुछ इसी अंदाज में नजर आते हैं।
आगे की स्लाइड्स पर देखें रणवीर सिंह के कुछ ऐसे ही अंदाज की तस्वीरें...