एंटरटेनमेंट डेस्क: वेलेन्टाइन डे रणवीर सिंह अपनी लेडी लव दीपिका पादुकोण के साथ सेलिब्रेट करेंगे, जिसके लिए वे टोरंटो पहुंच चुके हैं। टोरंटो के सेलिब्रिटी ब्लॉगर मिस्टर विल वोंग ने रणवीर के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "Awesome meeting major #Bollywood star and boyfriend of #DeepikaPadukone, #RanveerSingh. He is visiting #Toronto for Valetine's Day weekend with his love, who films #XXX #TheReturnofXanderCage in #The6ix." विन डीजल के साथ शूटिंग में बिजी हैं दीपिका..
दीपिका पादुकोण इन दिनों विन डीजल के साथ हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज' की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग में बिजी होने की वजह से वे मुंबई नहीं आ सकती। ऐसे में रणवीर वेलेन्टाइन मनाने और उनकी लेडी लव के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए टोरंटो पहुंच गए हैं।
दीपिका की फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं रणवीर, पढ़ें अगली स्लाइड पर...