पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rekha's 'Super Nani' Trailer To Be Launch With Sonam Kapoor's'Khoobsurat'

रेखा ने लगवाया 'खूबसूरत' में 'सुपर नानी' का ट्रेलर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जानकारी मिली है कि रेखा ने अपनी नई फिल्म "सुपर नानी’ के निर्माता अशोक ठाकरिया और इंद्र कुमार के अनुरोध किया था कि उनकी फिल्म का ट्रेलर "खूबसूरत’ के साथ जुड़वाएं। फिर ऐसा हो पाया।
सोनम कपूर और फवाद खान स्टारर "खूबसूरत’ अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म तीन दशक पहले आई रेखा अभिनीत फिल्म की ही रीमेक है। अब उनकी "सुपर नानी’ के प्रोमो सिनेमाघरों में उन्हीं की फिल्म की मॉडर्न रीमेक के साथ दिखाए जाएंगे।

अनिल कपूर परिवार से जुड़े सूत्र ने बताया, "रेखा पिछले हफ्ते रोजाना सोनम और रिया से संपर्क में रही हैं। वे खूबसूरत के ट्रेलर देख रही थीं और रिया से पूछा कि उन्हें फिल्म कब दिखाएंगी? रिया अगले हफ्ते उन्हें फिल्म दिखाएंगी। उन्होंने पुष्टि की।
रिया ने बताया, "हम अपनी फिल्म में सुपर नानी का ट्रेलर लगा रहे हैं। इससे बहुत खुश हैं। ऐसे लगता है कि धुरी पूरी हो गई है। रेखाजी ने मूल खूबसूरत में काम किया था और अब उनकी ही नई फिल्म का ट्रेलर हमारी खूबसूरत में जोड़ा जा रहा है।’