पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्या रणबीर की घर वापसी का संकेत है ऋषि कपूर की डीपी!

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन दिनों रणबीर कपूर का अपनी फिल्म स्टार गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप और दोनों का अलग-अलग रहना बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन रिश्तों के दूसरे मोर्चे पर संभवत: वे सफल हो रहे हैं। जैसे पिता ऋषि कपूर से उनका रिश्ता।
रणबीर ने जब परिवार को छोड़ कटरीना के साथ रहना शुरू किया तब से दोनों में बोलचाल बंद थी। बीच में एक-दो मौकों पर औपचारिकतावश: साथ जरूर दिखे। वॉट्सएप्प और बीबीएम पर ऋषि खासे सक्रिय हैं। अपनी प्रो‌फाइल पिक्चर बदलते रहते हैं।
झगड़े के कारण "रॉय’ के बाद उन्होंने बेटे की किसी फिल्म के पोस्टर डीपी में नहीं लगाए। इन दिनों उन्होंने जो फोटो लगा रखी है उसमें बेटे समेत कपूर परिवार की तीन पीढ़ियों की अनोखी फोटो है। ये रणबीर की घर वापसी और रिश्तों के फिर सामान्य होने का संकेत है।
पहले वे मीडिया द्वारा पूछे जाने पर रणबीर के बारे में भी बेबाकी से बोल देते थे। लेकिन कटरीना से कथित ब्रेकअप के बाद रणबीर नहीं चाहते थे कि वे मीडिया में कोई भी टिप्पणी करें। ऋषि ने इसे माना भी।
नतीजतन बुधवार को मुंबई में अपनी एक फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से वे प्रेस वार्ता शुरू होने से ऐन पहले चले गए। अन्यथा मीडिया के सवालों के जवाब में उच्च कोटि के अपशब्द या गालियां बोलने से भी वे नहीं चूकते।
खबरें और भी हैं...