पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Romancing Bipasha Basu Was Next To Divine Says Karan

बिपाशा के साथ रोमांस करना बहुत अच्छा अनुभव रहा- करन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- करन सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु)
बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर के अफेयर के चर्चे तब से हो रहे हैं, जब से इन स्टार्स ने साथ में काम करना शुरू किया है। इन दिनों दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म Alone की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में बिपाशा दोहरी भूमिका में हैं।
फिल्म में बिपाशा के साथ टीवी स्टार करन सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं। गौरतलब है कि करन ने कुछ दिनों पहले ही पत्नी जेनिफर से अलग होने की घोषणा की है। हाल ही में ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जब करन से पूछा गया कि उन्हें बिपाशा के साथ रोमांस करके कैसा लगा, इस पर करन का कहना था, ‘बिपाशा के साथ रोमांस करना बहुत अच्छा अनुभव रहा।’
गौरतलब है कि बिपाशा और करन के अफेयर की चर्चा काफी दिनों से हो रही है। एक ओर जहां बिपाशा और हरमन के रिश्ते में दरार आ चुकी है। वहीं, करन भी पत्नी से अलग हो चुके हैं।