[सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी की तस्वीरें, एक तस्वीर में करीना डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (ब्लैक ड्रेस) के साथ]
मुंबईः अभिनेत्री
करीना कपूर खान रविवार 21 सितंबर को 34 साल की हो गईं। करीना बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग की दम पर दुनियाभर में नाम कमाया है। 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में जन्मी करीना ने ऑनस्क्रीन तो कई बार मोहब्बतें की हैं, लेकिन रियल लाइफ में भी वो इश्क फरमाने से पीछे नहीं रहीं। करीना के लिए अच्छी बात ये रही कि उनकी शादी भी उसी से हुई जिससे उन्होंने प्यार किया।
करीना की शादी बॉलीवुड स्टार
सैफ अली खान से हुई है। वो सैफ से 10 साल छोटी हैं और उनकी दूसरी पत्नी हैं। दोनों की शादी 16 अक्टूबर, 2012 को हुई थी। सैफ की पहली पत्नी
अमृता सिंह थीं। वैसे सैफ से शादी से पहले उनका अफेयर लंबे समय तक
शाहिद कपूर के साथ चला, लेकिन शाहिद से ब्रेकअप के बाद उन्होंने सैफ का दामन थामा जो शादी के मंडप तक पहुंच गया।
सैफ-करीना की लव स्टोरी
सैफ-करीना की जोड़ी को सैफीना के नाम से भी जाना जाता है। शादी से पहले दोनों के बीच लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों में मुलाकातें और करीबियां बढ़ती चली गईं। दोनों ने मीडिया के सामने कभी भी अपने रिश्ते को कबूलने से परहेज नहीं किया।
शादी में पहुंचे थे कई दिग्गज
छोटे नवाब सैफ अली खान और
करीना कपूर की शादी का जश्न करीब एक हफ्ते तक चला था। करीना ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ गुलाबी रंग का परंपरागत गरारा पहना हुआ था। वहीं सैफ अली खान ने राघवेंद्र राठौर की डिजाइन की गई ड्रेस पहनी थी। शादी के भव्य समारोह में कपूर और खान फैमिली के साथ कई दिग्गज शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर, कांग्रेस नेता
राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री फारुख अब्दुल्ला, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गीतकार प्रसून जोशी, अभिनेत्री और निर्देशक नंदिता दास, क्रिकेटर कपिल के साथ बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं।
आगे की स्लाइड्स पर देखें सैफ-करीना की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें...