पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Actor Saif Ali Khan Is Not The Leading Man Of Aishwarya Rai In Ae Dil Hai Mushkil

'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या के अपोजिट मेन लीड में नजर नहीं आएंगे सैफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. दो साल के गैप के बाद बॉलीवुड फिल्म निर्देशक करण जौहर ने 'ऐ दिल है मुश्किल' के निर्देशन की तैयारी शुरु कर दी है। फिल्म पहले ही अपनी यूनीक स्टारकास्ट के चलते बी टाउन में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
जब से फिल्म के निर्माण की खबरें चर्चाएं में है तब से इस बात को लेकर भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन के अपोजिट कौन नजर आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर के करीबी दोस्त फिल्म में ऐश्वर्या के साथ रोमांस करते हुए नजर आ सकते हैं, लेकिन यह खबर अफवाह ही साबित हो रही है। हाल ही में सैफ ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि यह सच नहीं है। मुझसे फिल्म का हिस्सा बनने के लिए पूछा ही नहीं गया।