(इवेंट के दौरान सलीम खान और अरबाज खान)
मुंबई. सलीम खान की गिनती बॉलीवुड के आइडल फादर्स में होती है जो हमेशा अपने बच्चों के साथ खड़े रहते हैं। कल हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी वो बेटे अरबाज खान के साथ मौजूद थे। यहां अरबाज की फिल्म ‘डॉली की डोली’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट था।
इस दौरान सलीम खान ने बेटे अरबाज को ‘सपोर्टिंग एक्टर’ कहकर संबोधित किया। दरअसल जब सलीम खान से पूछा गया कि क्या अरबाज फिल्म बनाने में उनका कोई सपोर्ट लेते हैं, तो उनका कहना था, अरबाज ने लोगों को, बडिंग एक्टर्स को इतना सपोर्ट दिया कि उनपर ही सपोर्टिंग एक्टर का टैग लग गया। इस दौरान वहां मौजूद अरबाज खान की पत्नी मलाइका भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।
इसपर अरबाज ने कहा, अब इतने सालों बाद मुझे अब्बास-मस्तान जी ने फिर से एक एक्टर के तौर पर ब्रेक दिया है। गौरतलब है कि अरबाज जल्द ही
कपिल शर्मा के साथ उनकी डेब्यू फिल्म में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म ‘डॉली की डोली’ में सलीम खान के योगदान पर अरबाज ने कहा, पापा ने फिल्म के क्लाइमेक्स में ट्विस्ट के लिए बहुत अच्छे आइडिए दिए थे।
ये फिल्म 23 जनवरी, 2015 को रिलीज होगी। फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक डोंगरा ने किया है। इसमें
सोनम कपूर के साथ पुलकित सम्राट, राजकुमार राव और वरुन शर्मा मजेदार किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में सोनम कपूर को लुटेरी दुल्हन के तौर पर दिखाया जा रहा है।