पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sallu Colored In The CCL, Daisy, Huma, Also With The Mumbai Heroes

सल्लू के रंग में रंगी CCL, डेजी, हुमा, ने दिया मुंबई हीरोज का साथ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सलमान की 'जय हो' सिल्वर स्क्रीन पर आ चुकी है ऐसे में वो फिल्म की पब्लिसिटी का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते। सेलीब्रिटी क्रिकेट लीग में सल्लू मियां की ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली, जब वो अपने भाई सोहेल खान की टीम 'मुंबई हीरोज' का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे। मुंबई हीरोज का मुकाबला चेन्नई राइनोस से हुआ जिसमें मुंबई हीरोज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164 रनों का स्कोर बनया। टीम के लिए आफताब शिवदासानी ने 60 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली।

सीसीएल (सेलीब्रिटी क्रिकेट लीग) के पहले दिन सलमान इसका मुख्य आकर्षण रहे जो कि ढेर सारी एक्ट्रेस के साथ मैच देखने पहुंचे। मुंबई हीरोज का हौसला बढ़ाने के लिए 'जय हो' में सलमान के साथ लीड रोल करने वाली डेजी शाह के साथ हुमा कुरैशी, श्रुति हासन पहुंची तो दूसरी तरफ जेनेलिया डिसुजा, रितेश देशमुख ने चेन्नई राइनोस को चीयरअप किया। लीग शुरू होने से पहले रैप सिंग हनी सिंह ने अपनी शानदार पर्फोमेंस दी। ये मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था।

आगे की स्लाइट पर तस्वीरों में देखिए सेलीब्रिटी क्रिकेट लीग में आए सितारों ने कैसे जमाया रंग।