पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • "Salman Bhai Has A Phobia About Women In Drag” Says Comedian Ali Asgar

कपिल की दादी बोली, “सलमान को लगता है डर”

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कपिल शर्मा का शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' छोटे पर्दे का बड़ा शो बन चुका है। इस शो में काम करने वाले सभी हास्य कलाकार अब एक नई पहचान के साथ लोगों की नजर में जम चुके हैं, यानी अब कपिल को 'बिट्टू', सुमोना चक्रवर्ती को 'मिसेज बिट्टू शर्मा', किकू शारदा को 'पलक, लच्छा' वहीं अली असगर को 'डॉली' (बिट्टू की दादी) के नाम से जाना जाता है। दादी का रोल प्ले करने वाले अली असगर ने तो इस शो से अपने करियर को नई दिशा दे दी है। उन्होंने हाल ही में फिल्म समीक्षक 'सुभाष के झा' से बीतचीत के दौरान अपने कॉमेडी सफर को याद किया।

अली असगर ने बताया कि 27 साल से लगातार कॉमेडी करने के बाद उनके कॉमेडी करियर को कपिल के शो में 'बिट्टू की दादी' के रोल से अलग पहचान मिली। इस शो की खास बात ये है कि हर स्टार अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए यहां जरुर आता है, ऐसे में अली असगर (दादी) उन्हें सगुन की पप्पी (kiss) जरुर करते हैं। हालांकि कई स्टार उसने चेहरे की बजाए हाथ पर ही ये किस लेने देते हैं।

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में जब सलमान खान अपनी फिल्म 'जय हो' के प्रमोशन के दौरान पहुंचे तब कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जब सलमान ने दादी को सगुन की पप्पी लेने से रोक लिया। जब सुभाष के झा ने ये सवाल किया तो अली का उनका कहना था "सलमान भाई को इस बात का डर है कि आदमी उन्हें खींचते हैं"।

अली असगर ने सलमान के क्या राज खोले और क्या है सलमान के डर की वजह, जानने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें।