पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबॉलीवुड के दबंग सलमान खान का हर अंदाज निराला है। यही वजह है कि सलमान के फैंस भी उनका बिंदास और दबंग अंदाज देखने के लिए उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं, लेकिन हाल ही में रिलीज हुई सलमान की फिल्म ‘जय हो’ की अब तक की साधारण कमाई को देखकर लग रहा है कि, सलमान के फैंस इस बार उनकी फिल्म में ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं और फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर का रुख करने का मन भी नहीं बना रहे हैं।
सलमान की पॉपुलैरिटी के हिसाब से देखें तो उनकी ‘जय हो’ ने रिलीज के दिन से लेकर अब तक औसत से भी कम कमाई की है। सलमान की अगर पिछली रिलीज दो फिल्मों ‘एक था टाइगर’ और ‘दबंग-2’ को देखें तो दोनों ही फिल्मों ने वीकेंड में बंपर कमाई करते हुए जल्द ही सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था, लेकिन ‘जय हो’ कमाई के मामले सलमान की पिछली कुछ फिल्मों के मुकाबले कहीं ज्यादा पीछे रह गई है।
सलमान की ‘जय हो’ फिलहाल धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही हैं, लेकिन सलमान की कुछ फिल्में तो ऐसी भी रहीं जिनकी रिलीज से पहले काफी धूम रही पर रिलीज होते ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर सकी।
तो आगे की स्लाइड्स में देखिए सलमान की वो बड़ी फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर कोई खास छाप नहीं छोड़ पाईं
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.