पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Salman Khan Abuses Reporter Because Of Katrina Kaif, Ranbir Kapoor

रिपोर्टर ने सलमान से पूछा कैट के बारे में सवाल, बदले में मिली मां-बहन की गालियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सलमान खान इन दिनों अपने रिलेशनशिप के बारे में जवाब देने के मूड में बिल्कुल भी नहीं हैं। ऐसा लग रहा है कि उनसे कोई भी सवाल ना पूछा जाए, यही बेहतर होगा।
पिछले दिनों जब उनकी वर्तमान गर्लफ्रेंड लुलिया वेंचर की कुछ तस्वीरें मीडिया में आ गई थीं जिनमें वो अपने पति के साथ थीं तो ये बात भी सलमान को नागवार गुजरी थी। इसके बाद अभी हाल ही में सलमान की फिल्म 'मेन्टल' के सेट पर किसी ने उनसे उनकी पूर्व-प्रेमिका कैटरीना कैफ के बारे में कुछ पूछ लिया था तो उसकी तो शामत ही आ गई थी।
दरअसल कुछ दिनों पहले ही कैट की कुछ तस्वीरें रणबीर के साथ लीक हो गई थीं जिनमें कैटरीना बिकिनी में थीं और वो रणबीर के साथ श्रीलंका में छुट्टियां मनाने गई हुई थीं। इसके बाद रणबीर और कैट के बारे में काफी सारी अफवाहें भी उड़ी थीं। लेकिन यहीं बातें जब सलमान से पूछी जाने लगीं तो उनका गुस्सा बर्दाश्त से बाहर हो गया।
आगे की तस्वीरों पर क्लिक करके जानिए जब सलमान को आया गुस्सा तो सवाल पूछने वाले को झेलना पड़ा क्या-क्या...
ये भी पढ़ें