पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Salman Khan At Special Screening At Ketnav

PIX: सलमान ने रखा 'जय हो' का स्पेशल प्रीमियर, बच्चों को दिखाई फिल्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सलमान खान की लेटेस्ट फिल्म 'जय हो' भले ही रिलीज के पहले दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास ना कर पाई हो, लेकिन सल्लू मियां अब भी इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं। सलमान खान ने मुंबई स्थित फेमस केतनव स्टूडियो में अपनी फिल्म 'जय हो' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी।
इस स्क्रीनिंग में उन्होंने एक सामाजिक संस्था के बच्चों को बुलाकर उन्हें अपनी फिल्म दिखाई। साथ ही सलमान ने बच्चों के साथ खूब मस्ती भी की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। यहां तक कि एक बार कैमरा देख कर वो इतना एक्साइटेड हो गए कि वो खुद ही फोटो खींचने में लग गए।
गौरतलब है कि बीते दिन दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान ने ना सिर्फ अपनी फिल्म की असफलता को स्वीकारा, बल्कि इस असफलता की जिम्मेदारी भी खुद ही ली। सलमान ने स्वीकार किया कि अगर वो अपने फैन्स को सिनेमाघरों तक नहीं ला पाए तो ये उनकी फॉल्ट है।
इस पैकेज के जरिए हम आपको दिखाने जा रहे हैं सलमान के इसी स्पेशल प्रीमियर की खास तस्वीरें। तो आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और देखिए 'दंबग' खान की मस्ती...