पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Salman Khan Became The Mentor Of Vinod Khanna's Son Sakshi

BJP सांसद के बेटे को सलमान दे रहे हैं हीरो बनने की ट्रेनिंग, PICS

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सलमान खान के साथ विनोद खन्ना के बेटे साक्षी)
मुंबईः बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हमेशा ही फिल्म इंडस्ट्री में दूसरे स्टार्स की मदद करते रहते हैं। उन्होंने कई यंग स्टार्स की बॉलीवुड में आने के लिए मदद की है। खबर हैं कि अभिनेता और सांसद विनोद खन्ना के सबसे छोटे बेटे साक्षी खन्ना भी इंडस्ट्री में आने का मन बना चुके हैं और सलमान उनके मेंटर का काम कर रहे हैं।
करीबी सूत्रों ने इस मामले में कहा, "सलमान मेंटर बनकर साक्षी को एक्टिंग की ट्रेनिंग दे रहे हैं। इन दिनों साक्षी यूएस में एक्टिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। सलमान उन्हें बॉडी बनाने और शेप तैयार करने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। सलमान हमेशा ही साक्षी की मदद को तैयार रहते हैं और साक्षी भी उनकी हर बात मान रहे हैं। सलमान ने साक्षी से हार्ड वर्क कराने की तैयारी कर ली है और उन्हें अपने ह्यूमन बीइंग प्रोडक्शन के अंडर लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।"
साक्षी खन्ना:
साक्षी खन्ना की पहली पहचान विनोद खन्ना के बेटे के तौर पर है। वो विनोद की दूसरी पत्नी कविता के बेटे हैं। कविता से उनकी एक बेटी श्रद्धा भी है। साक्षी के दो बड़े भाई राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना हैं। ये दोनों बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं। राहुल और अक्षय विनोद की पहली पत्नी गीतांजलि से हैं। वैसे फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई-2' की शूटिंग के दौरान साक्षी, मिलन लूथरिया को असिस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा साल 2011 में मुंबई के कर्जत इलाके में पुलिस ने एक रेव पार्टी पर छापा मारा था, जिसमें साक्षी भी पकड़े गए थे।
विनोद खन्ना के करीबी हैं सलमान:
सलमान खान विनोद खन्ना के करीबियों में शामिल रहे हैं। इन दोनों ने एक साथ कई सारी फिल्में की हैं, जिनमें 'दबंग', 'दबंग 2', 'वांटेड', 'निश्चय' जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्मों के साथ सल्लू ने विनोद का चुनाव के दौरान भी कई बार प्रचार किया है।
आगे देखें विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना की चुनिंदा तस्वीरें....