पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Salman Khan, Daisy Shah Have A Gala Time At Worli Fest 2014

'जय हो' की रिलीज से खुश सल्लू ने वर्ली फेस्ट 2014 में की मस्ती, देखें Pix

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई के वर्ली में हर साल होने वाला वर्ली फेस्टिवल इस साल भी खास रहा। बीते दिन आयोजित हुए वर्ली फेस्टिवल 2014 में खुद सलमान खान शिरकत करने पहुंचे। खास बात ये है कि जिस दिन ये आयोजन हुआ, उसी दिन सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जय हो' रिलीज हुई है।
इस मौके पर सलमान के साथ उनके भाई सोहेल खान और 'जय हो' की को-स्टार डेजी शाह भी मौजूद थीं। सलमान की फिल्म 'जय हो' को रिलीज के पहले दिन अच्छी ओपनिंग मिली थी, जिसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।
वर्ली फेस्टिवल के बारे में हम आपको बता दें कि इसकी शुरुआत 2013 से हुई थी। इसका साल इसका दूसरा सीजन है। इस फेस्टिवल में स्थानीय भोजन (डिशेज), कल्चर, एक्टिविटीज और शॉपिंग के लिए सामान उपलब्ध करवाया जाता है जिसे लोग देखने और खरीदने आते हैं।
इस आयोजन में सलमान खान ने स्टेज पर डांस भी किया था। ये उनके लिए वाकई एक अच्छा दिन था। इस पैकेज के जरिए हम आपको दिखाने जा रहे हैं वर्ली फेस्टिवल की कुछ तस्वीरें। तो आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और देखिए फेस्टिवल में सलमान का अंदाज...