पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंक्या आप जानते हैं कि ऐसा कौन सा शख्स है जो अकेले अपने दम पर सलमान खान के 2002 में हुए हिट एंड रन केस में ट्विस्ट ला सकता था? तो जनाब जवाब है कॉन्स्टेबल रवीन्द्र पाटिल। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों। तो हम आपको बता दें कि रवीन्द्र पाटिल ही वो इन्सान है जो इस पेन्डिंग क्रिमिनल केस के इकलौते मुख्य गवाह थे।
जो लोग रवीन्द्र पाटिल को जानते हैं वो इस बात को खुले तौर पर स्वीकार कर रहे हैं कि रवीन्द्र पर बयान बदलने का बहुत ही भारी दबाव था। सूत्रों के मुताबिक कई लोगों ने पाटिल पर अपना बयान बदलने का दबाव डाला था। ये इसलिए था ताकि सलमान जेल जाने से बच सकें। हालांकि मुद्दे की बात ये है कि पाटिल ने अपना बयान नहीं बदला था और इसके बदले में रवीन्द्र को कई परेशानियां, टॉर्चर और डिप्रेशन झेलना पड़ा था।
इसके बाद एक दिन ये खबर भी आई थी कि पाटिल सब कुछ छोड़ कर भाग गया है। उसके भाई ने लोकल पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। कई बार तो रवीन्द्र ने अदालत द्वारा तारीख दिए जाने के बाद भी कार्रवाई में भाग नहीं लिया। रवीन्द्र विरोधी पक्ष के वकील का सामना करना ही नहीं चाहता था। करता भी कैसे, आखिर वो फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ताकतवर अभिनेता सलमान खान के खिलाफ खड़ा हुआ है।
जल्दी ही पाटिल को ये पता चला कि वो अदालत की अवमानना कर रहा है। वो अदालत की किसी भी सुनवाई में हाजिर नहीं रहा था जिसके लिए उसे भी सजा मिल सकती है। पहले तो वो सलमान के हिट एंड रन मामले में खड़ा हुआ और अब वो पीछे हट रहा है।
कोर्ट की पूरी कार्रवाई पाटिल की वजह से प्रभावित हो रही थी क्योंकि वो विटनेस-बॉक्स से गायब था। उसका ये सब इस तरह छोड़ कर जाना भी काफी रहस्यमय था। बाद में ये बात भी सामने आई थी कि वो जहां काम करता था वहां से भी वो किसी को बिना कुछ बताए और बिना छुट्टी लिए ही भाग गया था।
ये कई लोगों के लिए काफी शॉकिंग खबर थी कि जिस व्यक्ति ने कोर्ट में सलमान खान के खिलाफ गवाई दी थी, अब खुद उसी के खिलाफ पुलिस ने वारंट निकाल दिया है। कारण, वो कोर्ट की किसी भी सुनवाई में हाजिर नहीं रहा था। हालांकि दबी जुबान से ये भी कहा जा रहा है कि एक निडर आम आदमी बॉलीवुड के बड़े आदमी के विरोध में खड़े होते हैं तो अक्सर ऐसा ही होता है। और खासकर तब, तब बात सलमान खान की हो।
आगे की तस्वीरों पर क्लिक करके पढ़िए किस तरह पाटिल हो गया अचानक से गायब और क्यों? पढ़िए उसकी दर्द भरी कहानी...
ये भी पढ़ें
CLICKED: 'चक दे गर्ल' ने दिखाई सूझ-बूझ, होते-होते बच गया मालफंक्शन
जब स्टार्स बन गए अपराधी, बॉलीवुड की साख पर लगा बट्टा!
हिट एंड रन: बेमौत मारा गया सलमान के खिलाफ गवाही देने वाला इकलौता शख्स
आखिरी रात: एक मिनट भी नहीं सो पाए सलमान, मां के गले से नहीं उतरा निवाला
FACTS कर रहे इशारा, ऐश्वर्या हैं सलमान के हिट एंड रन केस का कारण?
देखिए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की UNSEEN PICS
HIT AND RUN: इन पांच कारणों की वजह से सलमान को सजा मिलना है तय
HIT AND RUN: कोर्ट के लिए रवाना हुए सलमान, आज साबित होंगे आरोप!
पिछले 24 घंटे की बड़ी ख़बरें
FILMFARE PICS: पत्नी संग दिखे 'रांझणा', श्रुति, तमन्ना ने रेड कारपेट पर दिखाई अदा
'पीछे से आए सलमान, शाहरुख के कंधे पर रखा हाथ और थम गईं सभी की सांसे'
PICS: कभी थे बेहद मशहूर, अब गुमनामी में खो चुके हैं ये हीरो-हीरोइनें
जब शाहरुख हो गए भिखारी, करीना की उग आई दाढ़ी-मूंछ, देखें FUNNY PICS
टॉपलेस होने से जोगन बनने तक, ये हैं ममता कुलकर्णी की टॉप कंट्रोवर्सीज
जानिए कैट के बर्थडे पर हुआ था ऐसा क्या, कि दुश्मन बन गए थे ये दो खान
स्पेन में नहीं भरा मन, अब मुंबई में रात को साथ वक्त बिता रहे हैं रणबीर और कैट
PICS: दुश्मनी के दिनों में फैन्स ने भी लिए मज़े, इंटरनेट पर खूब उड़ाया मज़ाक
किराए की ड्रेस ने दिया धोखा, रेड कार्पेट पर उतर गई, देखिए PICS
बेशर्म बनीं पूनम, पब्लिक इवेंट में पहुंची रिवीलिंग ड्रेस पहनकर, देखें PICS
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.