पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Salman Takes A Cricket Break On The Sets Of PRDP

Cricket Time: शूटिंग ब्रेक में सल्लू बने विकेटकीपर, बच्चे संग खेली क्रिकेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(फिल्म के सेट पर क्रिकेट खेलते सलमान खान)

मुंबई: सलमान खान इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। कभी वो 'बजरंगी भाईजान' तो कभी 'प्रेम रतन धन पायो' (PRDP) की शूटिंग पर दिख जाते हैं। सोमवार को उनकी PRDP के सेट की कुछ तस्वीरें सामने आईं। जिसमें वो एक बच्चे के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, शूटिंग ब्रेक के दौरान सलमान ने क्रिकेट खेलने का प्लान बनाया। हालांकि, उन्होंने बॉलिंग या बेटिंग नहीं चुनी। बल्कि वो विकेटकीपर बनकर खड़े हुए। सलमान इस दौरान ब्लू टी-शर्ट, शॉर्ट और स्पोर्ट्स शू में नजर आए। वो बैटिंग कर रहे बच्चे को पीछे से कुछ बोल भी रहे थे। सलमान पहले भी सेट पर क्रू-मेंबर्स के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं।
'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान के किरदार का नाम प्रेम और विजय है। फिल्म का डायरेक्शन सूरज बड़जात्या कर रहे हैं। फिल्म में सोनम कपूर उनके अपोजिट दिखाई देंगी।

आगे देखें सलमान की फिल्म के सेट पर क्रिकेट खेलने वाली तस्वीरें...