सूरज बड़जात्या की "प्रेम रतन धन पायो’ के शेड्यूल निपटा रहे
सलमान खान अक्टूबर से काफी व्यस्त होने वाले हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म "बजरंगी भाईजान’ का शेड्यूल अगले महीने से शुरू हो रहा है।
पहला शेड्यूल एक महीने का होगा। इसमें सलमान सोमवार से शुक्रवार तक फिल्म की शूटिंग करेंगे। साथ-साथ हफ्ते के आखिरी दो दिन वे टीवी रिएलिटी शो
बिग बॉस के आठवें सीजन की शूटिंग में लगाएंगे। शनिवार-रविवार को सलमान मुंबई से जरा बाहर बने बिग बॉस के घर यानी सेट पर जाते हैं।
वहां प्रतियोगियों से मिलना, इविक्शन और अन्य बातें होती हैं। इस पूरे शो में ये दो दिन ही सबसे ज्यादा टीआरपी बटोरने वाले होते हैं। क्योंकि इन दो दिनों में उन्हें सलमान दिखाई देते हैं। वे पहले भी कह चुके हैं कि बिग बॉस की शूटिंग करना बेहद थका देने वाला अनुभव होता है। इसबार साथ में "बजरंगी भाईजान’ की मेकिंग भी है तो ये थकान दोगुनी होने वाली है।