पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Salman Khan Turns Godfather For Vinod Khanna’s Son Sakshi

विनोद खन्ना के बेटे कर रहे हैं बॉलीवुड में आने की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(विनोद खन्ना बेटे साक्षी के साथ)
मुंबईः बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार्स के गॉडफादर के तौर पर जाने जाते हैं। वो हमेशा ही यंगस्टार्स की फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए मदद करते हैं। सलमान की लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ने जा रहा है। वो इन दिनों विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना के मेंटर का काम कर रहे हैं।
करीबी सूत्रों ने बताया, "साक्षी इन दिनों साक्षी यूएस में एक्टिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। सलमान उन्हें बॉडी बनाने और बॉडी शेप तैयार कराने में मदद कर रहे हैं। सलमान ने साक्षी को ह्यूमन बीइंग प्रोडक्शन के अंडर लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।" साक्षी के दो भाई अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। साक्षी विनोद खन्ना के सबसे छोटे बेटे हैं। साल 2011 में मुंबई के कर्जत इलाके में पुलिस ने एक रेव पार्टी पर छापा मारा था, जिसमें साक्षी भी पकड़े गए थे।
सलमान इससे पहले कई यंग स्टार्स की बॉलीवुड में आने में मदद कर चुके हैं। उन्होंने अर्जुन कपूर, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा के साथ कई दूसरे सितारों की भी बॉलीवुड में आने में मदद की है।