मुंबई. बॉलीवुड एक्टर
सलमान खान की बॉडी के लाखों प्रशंसक हैं, लेकिन यह असली नहीं है। इस बात का खुलासा फिल्मों के लिए विजुअल इफेक्ट तैयार करने वाली टाटा के डिजिटल प्रोडक्शन स्टूडियो VCL Tata Elxsi के मोंटाज में हुआ है। यह कंपनी फिल्मों के लिए विजुअल इफेक्ट तैयार करती है।
इस मोंटाज को यूट्यूब पर अपलोड तो कंपनी के विजुअल इफेक्ट्स वर्क्स को दिखाने के लिए किया गया था, लेकिन इस वीडियो में
सलमान खान की बॉडी को इफेक्ट देने वाला दांव उल्टा पड़ गया। मीडिया में इस वीडियो के आने के बाद हालांकि कंपनी ने इस वीडियो को यूट्यूब से हटा लिया, लेकिन तब तक
सलमान खान की नकली बॉडी फ्लैश हो गई।
इस मोंटाज में केवल सलमान खान की बॉडी को विजुअल इफेक्ट देते हुए ही नहीं दिखाया गया था, बल्कि कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन वर्क को भी दिखाया गया था। वीडियो में सलमान खान जब अपनी शर्ट उतारते हैं, तो सिक्स पैक की जगह एक फैटी बॉडी दिख रही है, लेकिन विजुअल इफेक्ट देते ही सलमान के सिक्स पैक एब्स दिखने लगे। आगे स्लाइड्स में हम तस्वीरों के जरिए दिखा रहे हैं कि कैसे सलमान खान की बॉडी को विजुअल इफेक्ट्स के जरिए सिक्स पैक एब्स बॉडी में बदला गया।
आगे की स्लाइड्स में तस्वीरों के जरिए देखिए कैसे तैयार किए गए सलमान के सिक्स पैक एब्स....