बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान की 'जय हो' बॉक्स ऑफिस पर भले ही कोई कमाल ना दिखा पा रही हो, लेकिन सलमान के प्रति उनके फैन्स की दीवानगी में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। अब 26 जनवरी पर ही हुए वाकये को ले लीजिए।
दरअसल 26 जनवरी के मौके पर मुंबई में भी गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया गया था जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स विंटेज कारों पर सवार होकर परेड में शामिल हुए थे। जब तक बाकी स्टार्स की गाड़ियों का काफिला निकल रहा था, तब तक को उनके फैन्स सिर्फ हाथ हिला कर खुश हो रहे थे, लेकिन जैसे ही सलमान की कार सामने से निकली उनके फैन्स बेकाबू हो गए।
सलमान खान नीले रंग की खुली कार में सवार थे और उन्हें देखते ही उनके फैन्स बैरीकेड तोड़ कर परेड ग्राउंड में घुसने की कोशिश करने लगे। कुछ प्रत्यक्षदर्शी ये भी बता रहे हैं कि लोगों ने विंटेज कारों को ब्लॉक भी कर लिया था। ऐसे में स्थिति हाथ से निकलते देख पुलिस ने लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया जिससे परेड स्थल पर भगदड़ मच गई।
हांलाकि, पुलिस ने जल्दी ही हालात काबू में कर लिए थे और लोगों को कंट्रोल में ले लिया था। इसके बाद महाराष्ट्र के गवर्नर के. शंकरनारायणन ने ध्वजारोहण किया था। इस पैकेज के जरिए हम आपको दिखाने जा रहे हैं इसी घटना की कुछ तस्वीरें।
तो आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और देखिए बॉलीवुड स्टार्स के प्रति लोग दिखा रहे थे कैसी दीवानगी...