पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sanjay Dutt Earns 50 Rupees Per Day In Jail

कभी करोड़ों कमाते थे संजय दत्त, अब जेल में दिनभर का मेहनताना 50 रूपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त)
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त जेल जाने से पूर्व एक फिल्म में अपने किरदार के एवज में करोड़ों रूपए लेते थे, लेकिन आजकल संजय को जेल में दिनभर शारीरिक श्रम के एवज में महज 50 रूपए मिलते हैं।
जेल जाने से पहले संजय दत्त ने तकरीबन 25 करोड़ रुपए की विदेशी कार खरीदी थी, जो मुंबई के कुछ चुनिंदा अमीरों के पास ही है। संजय दत्त की पार्टियां और लक्ज़री लाइफस्टाइल की तस्वीरें भी आपने कई दफा देखी होंगी, लेकिन आज स्थितियां उलट हैं। जब वे पुणे की यरवदा जेल पहुंचे तो उन्हें कागज़ की थैलियां बनाने का काम सौंपा गया, जिसके लिए उन्हें 15 रुपए प्रतिदिन मिलते थे। हालांकि अब उनका वेतन बढ़ा दिया गया है।
संजू बाबा इस काम को मन लगाकर करते हैं और यही कारण है कि आज उनकी दिन की कमाई 15 से बढ़कर 40 और अब 50 रुपए प्रतिदिन हो गई है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने फैसला लिया है कि वह कैदियों की कमाई में बढ़ोतरी करेगी।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए ऐसी ही अन्य मजेदार खबरें...