पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sanjay Dutt Prays For Wife Manyata's Health At Siddhivinayak Temple

मान्यता की खराब तबीयत देख टूट चुके संजय, दुआ मांगने पहुंचे सिद्धिविनायक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी पत्नी मान्यता की खराब तबीयत के कारण बहुत ही परेशान दिख रहे हैं। हाल ही में उनकी पैरोल की अवधि एक महीने तक बढ़ा दी गई है। बीते दिन अपनी पत्नी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करने संजय श्री सिद्धिविनायक मंदिर गए थे।
संजय के करीबी सूत्रों के मुताबिक अपनी पत्नी की काफी गंभीर हालत देख कर भावनात्मक रूप से टूट गए हैं। श्री सिद्धिविनायक मंदिर के अलावा अपनी पत्नी के स्वस्थ होने की दुआ मांगने के लिए संजय दत्त सैय्यद हाजी अब्दुल रहमान शाह बाबा की दरगाह भी गए थे जो डोंगरी में बनी है।
मान्यता इन दिनों एक नहीं बल्कि कई बीमारियों से गुजर रही हैं। उन्हें दिल की बीमारी भी है और लिवर में इन्फेक्शन भी है। साथ ही उन्हें सांस लेने में भी समस्या आ रही है। उन्हें परेल के ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 8 जनवरी को मान्यता की एक सर्जरी भी हुई थी और अभी एक सर्जरी होना बाकी है।
आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और देखिए श्री सिद्धिविनायक मंदिर गए संजय की कुछ तस्वीरें...