पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को जेल की सजा काटने के लिए सरेंडर के लिये और समय देने से इंकार किया है।
दो फिल्म निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट में संजय दत्त के सरेंडर के लिए और समय दिए जाने की मांग की थी ताकि उनकी फिल्में पूरी हो सकें। संजय को पहले ही एक महीने की मोहलत दी जा चुकी है और उन्हें 16 मई को सरेंडर करना है।
सूत्रों के अनुसार संजय ने `पुलिसगीरी`, `जंजीर` और `पीके` की शूटिंग पूरी कर ली है लेकिन `उंगली` की शूटिंग पूरी नहीं हुई है।
संजय दत्त को 1993 में हुए मुंबई ब्लास्ट के दौरान प्रतिबंधित हथियार रखने के मामले में पांच साल की सजा मिली है।
संजय अब तक 16 महीने की जेल काट चुके हैं और कोर्ट के आदेश के मुताबिक बाकी की सजा काटने के लिए उन्हें इस महीने की 16 तारीख तक सरेंडर करना होगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.