पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंट्विटर पर अपने सेक्सी वीडियोज और फोटो पोस्ट कर सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे हमेशा ही अपनी हरकतों की वजह से कंट्रोवर्सी के कारण मुश्किल में फंस जाती हैं। पूनम एक बार फिर अपनी वेबसाइट (http://poonampandey.in) के चलते मुश्किल में फंस चुकी है। सोशल नेटवर्किग साइट्स और वेबसाइट के जरिए अपने फैंस के बीच अक्सर अपनी हॉट और बेहद निजी तस्वीरें शेयर करने वाली पूनम पांडे की ऑफिशियल बेवसाइट हैक हो गई है।
पूनम ने हैकिंग के खिलाफ बांद्रा मुंबई के क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पूनम के वकील प्रशांत मल्ली ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान कहा, “पूनम की वेबसाइट सोमवार शाम पाकिस्तान जिंदाबाद ने हैक कर ली थी, जिसके बाद इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी [आई टी] एक्ट 2000 के सेक्शन 66 के तहत शिकायत दर्ज हो चुकी है।” पूनम के वकील ने ये भी बताया कि, वेबसाइट हैकर के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस तुरन्त एक्शन लेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.