पिछले गुरुवार को दुबई के मेडिनाट जुमैराह होटल में सिर्फ तीस मिनट के नाचने के शाहरुख ने आठ करोड़ चार्ज किए। यहां एक हाई प्रोफाइल शादी थी। दुबई में शाहरुख के अधिकांश इवेंट को आयोजित करने वाले राशिद सैयद ने बताया कि शाहरुख को यह न्यौता अहमद हसीम खूरी और मरियम ओथमन की ओर से मिला था। दोनों दूल्हे के अभिभावक हैं।
दो साल पहले शाहरुख किसी इवेंट में शिरकत करने का चार करोड़ लेते थे। (
जानें,सनी लियोनी को टक्कर देगी ये पोर्न स्टार!) शाहरुख से जुड़े लोगों का कहना है कि वह सिर्फ उन्हीं की शादी में शिरकत करते हैं जिन्हें वो व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। समय की कमी के कारण वह ऐसे कार्यक्रमों में कम से कम ही जा पाते हैं। पिछले साल शाहरुख के पास ऐसे 250 आयोजनों का न्यौता था लेकिन उन्होंने दस ही को स्वीकार किया।
खाड़ी देशों के सबसे बड़े कारोबारी अहमद हसीम खूरी रियल इस्टेट से लेकर एयरलाइंस तक के बिजनेस में शामिल है। दुबई को जिस इमारतों की वजह से जाना जाता है, उसमें से अधिकांश का निर्माण खूरी की कंपनी ने ही किया है। वर्तमान में खूरी एस्पिन होल्डिंग एलएलसी के सीईओ और चेयरमैन हैं। इसके अलावा भी कई छोटी और बड़ी कंपनियों को खूरी चलाते हैं। एमिरात एयरलाइंस को शुरू करने वाले खूरी आज रियल इस्टेट के सबसे बड़े नामों में से एक हैं।