पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shah Rukh Khan And Sanjay Leela Bhansali To Face off At Box Office Yet Again

7 साल बाद फिर आमने-सामने होंगे शाहरुख और भंसाली!

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान और मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली एक बार फिर आमने-सामने होंगे। दोनों ही सितारों की फिल्में क्रिसमस के मौके पर, बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली है। इससे पहले एसआरके की फिल्म 'ओम शांति ओम' का क्लैश डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावंरिया' से 2007 में हुआ था। हालांकि, 7 साल पहले हुए इस क्लैश का फायदा शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' को मिला था, वहीं रणबीर कपूर और सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'सावंरिया' ऑडियंस को रास नहीं आई थी।
संजय लीला भंसाली ने क्रिसमस का स्लॉट रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए बुक किया था। अब खबरें आ रही है कि रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली शाहरुख खान स्टारर फिल्म भी क्रिसमस पर रिलीज होगी।
दिलचस्प बात ये है कि डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' भी क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी। हालांकि बाद में यह फिल्म 2016 के लिए पोस्टपोन कर दी गई। जिसके बाद भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' क्रिसमस पर सोलो रिलीज होने वाली थी। इस बात से संजय काफी खुश थे, लेकिन अब इस नए अपडेट से वे निराश हो गए है।
खैर, जब एक ही दिन दो बड़ी फिल्में रिलीज होती है तो फिल्ममेकर्स को नुकसान झेलना पड़ता है, ऐसे में क्या ये दोनों डेट्स में फेर-बदल करेंगे या एक ही दिन फिल्में रिलीज करेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।