पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shah Rukh Khan Poses With Tri colour; Wishes Happy Republic Day

शाहरुख खान ने भी फहराया तिरंगा, फैन्स को दीं रिपब्लिक डे की बधाइयां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक शाहरुख खान ने भी ट्विटर के जरिए देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। पहले तो उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए ट्वीट करके 26 जनवरी की बधाई दी और उसके बाद उन्होंने कुछ तस्वीरें भी ट्विटर पर पोस्ट कीं जिसमें वो तिरंगे के साथ हैं।
इसके कुछ घंटो बाद शाहरुख के प्रवक्ता ने शाहरुख की ये तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड कर दीं। शाहरुख ने ट्वीट किया था, 'रिपब्लिक वी स्टैंड... टेल एंड यूनाइटेड! हैप्पी रिपब्लिक डे,'। इस मौके पर शाहरुख एक थ्री-पीस ब्लैक कलर का सूट पहने हुए थे जिसमें वो काफी स्मार्ट लग रहे थे।
शाहरुख ने अपने पेटेंट रोमांटिक स्टाइल में पोज देकर फोटो खिंचवाईं और वो हाथ में तिरंगा झंडा लिए हुए थे। यहां पर उल्लेखनीय है कि अप्रैल, 2011 में शाहरुख खान के खिलाफ एक व्यक्ति ने तिरंगे के अपमान करने के आरोप में एक FIR दर्ज करवा दी थी।
वैसे इस बार शाहरुख ने जिस तरह की देशभक्ति दिखाई है और अपने फैन्स को रिपब्लिक डे की बधाई दी है, वो काबिले-तारीफ है। dainikbhaskar.com भी अपने पाठकों को गणतंत्र दिवस की बधाई देता है।
अगली स्लाइड्स पर क्लिक करके देखिए शाहरुख की तस्वीरें...