पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. 23 जनवरी (गुरुवार) को उस वक्त बॉलीवुड में हलचल मच गई, जब शाहरुख खान के चोटिल होने की खबर आई। फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' की शूटिंग के दौरान शाहरुख के हाथ और मुंह पर चोट आई। इसके बाद उन्हें नानावती अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई और वो शूटिंग पर वापस लौट आए। लेकिन वो पूरी तरह ठीक नहीं हैं और उनके दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई है।
शाहरुख के प्रवक्ता ने कहा, "मिस्टर खान ने कल सेट पर शूटिंग की जिसके बाद उनके कुछ टेस्ट किए गए। तब पता चला कि उनका दाहिना कंधे में फ्रैक्चर है, वहीं बाएं घुटने में भी चोट है। डॉक्टर्स ने उन्हें अगले दो से तीन सप्ताह आराम करने की सलाह दी है।"
शाहरुख खान को जब चोट लगी थी, उस वक्त उनके ऑफिस से ये बयान जारी हुआ था - "मिस्टर खान को शूटिंग के दौरान मामूली-सी चोट लगी थी। इसका इलाज प्राथमिक उपचार से हो गया। अब शाहरुख पूरी तरह ठीक हैं। आप सभी का शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।"
शाहरुख को कितना घाटा
शाहरुख एक साल में 220 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं। ऐसे में चोट के चलते वो 21 दिन काम नहीं कर सकेंगे। इस हिसाब से उनका कितना घाटा हो सकता है, इन आंकड़ों को देखें।
1 साल में कमाई 220.5 करोड़ रुपए (2013 में...फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार)
1 दिन की कमाई 60 लाख 27 हजार 397 रुपए
21 दिन की कमाई 12 करोड़ 65 लाख 75 हजार 342 रुपए (शाहरुख का अनुमानित नुकसान)
आगे स्लाइड्स में जानिए कितनी है शाहरुख़ की संपत्ति और कैसे करते हैं फिल्मों के अलावा कमाई....
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.