पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • “Shah Rukh’s Shoulder Not Fractured,” Says Co Star Sonu Sood

रोज आ रहीं नई-नई खबरें, अब सोनू सूद बोले शाहरुख को नहीं हुआ फ्रैक्चर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीते दो दिनों में शाहरुख खान के बारे में ये खबर काफी चर्चा में थी कि शाहरुख खान के कंधे में फ्रैक्चर हो गया है। दरअसल हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'हैप्पी न्यू इयर' की शूटिंग करते हुए शाहरुख खान घायल हो गए थे। बताया जा रहा था कि उनके सिर पर 80 किलो का दरवाजा गिर गया था।
शाहरुख के सिर से खून भी निकलने लगा था और उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद जब शाहरुख अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए, तो ये खबर आई कि उनके दाएं कंधे में फ्रैक्चर हो गया है। रोचक बात ये है कि खुद शाहरुख खान की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।
अब शाहरुख खान के 'हैप्पी न्यू इयर' के को-स्टार सोनू सूद ने मीडिया के सामने आकर ये बयान दिया है कि शाहरुख खान ठीक हैं और उनके कंधे में कोई फ्रैक्चर नहीं है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए इस बारे में और भी बहुत कुछ...