शाहिद कपूर और इलियाना डि'क्रूज बॉलीवुड के नए ऑनस्क्रीन कपल बन गए हैं। बीते दिनों से दोनों स्टार्स अपनी फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' के पहले गाने की लॉन्चिंग पर एक साथ कैमरे के सामने पोज दे रहे थे।
अपनी फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' की रिलीजिंग का इंतजार कर रहे ये दोनों स्टार्स इस इवेंट में परफेक्ट को-स्टार की तरह नजर आ रहे थे। इनकी फिल्म के पहले गाने का टाइटल 'तू मेरे अगल-बगल है' है जिसे मीका सिंह ने गाया है।
फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है जिसमें शाहिद को एक पोस्टर फाड़ कर निकलते हुए दिखाया जा रहा है। जहां तक इवेंट का सवाल है तो सारा आकर्षण तो इलियाना ही चुरा ले गईं। इस मौके पर वो शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं जिसमें उनके सेक्सी लेग्स साफ एक्सपोज हो रहे थे।
आगे की तस्वीरों पर क्लिक करके देखिए फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' के फर्स्ट सॉन्ग लॉन्चिंग की कुछ तस्वीरें...